यातायात के नियमों का पालन करने हेतु छात्र/छात्राओं को दिलाई गयी शपथ


सोनभद्र । यातायात माह-2019 के क्रम मे आज देव महेश कालेज ऑफ टेक्नोलाजी सुक़ृत में यातायात जागरुकता सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम से पूर्व एसपी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एसपी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, वाहनों पर स्टंट न करने तथा वाहन चलाते समय पैदल व साइकिल यात्रियों का सम्मान करने हेतु शपथ दिलाई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओ0पी0सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज मिथिलेश मिश्रा, यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।