दुद्धी महाविद्यालय : सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका आज

दुद्धी । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े महाविद्यालय में सेमेस्टर के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए ₹1000/- लेट फाइन के साथ परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम मौका है क्योंकि 15 नवंबर के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा फार्म वेबसाइट बंद कर सकता है। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ0रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा सेमेस्टर के अंतर्गत परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि जो किसी भी कारणवश परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं उनके लिए ₹1000/- लेट फाइन के साथ परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम मौका है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के कुछ छात्र/छात्राएँ अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं वे आज तक अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं।