टिक-टॉक पर लड़कियों की फोटो खींचकर अश्लील भोजपुरी गाने संग पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाल पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी बलिया कल्याणपुर स्थित अपने ननिहाल मामा राहुल की शादी में गया था। उसी दौरान उसने दो लड़कियों का फोटो मोबाइल से खींच लिया और बाद में मोनिका कुमारी नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो को अपने फोटो के साथ मिलाकर अश्लील भोजपुर गाने को जोड़ते हुए टिक-टॉक विडियो बना लिया।


आजमगढ़-सोशल साइट टिक-टॉक के जरिए रातों-रात हीरो बनने का ख्वाब देखने वालों की अब खैर नहीं है। सोशल साइट के जरिए बॉलिवुड पहुंचने की तो कोई गारंटी नहीं है लेकिन थोड़ी सी चूक हवालात जरूर पहुंचा देगी। आजमगढ़ में इस तरह का एक मामला सामने आया है। टिक-टॉक पर खुद को हीरो साबित करने और रुपये कमाने के चक्कर में एक युवक को जेल जाना पड़ा है। इस युवक ने दो लड़कियों का फोटो खींच, भोजपुरी अश्लील गाने की मदद से विडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।