​पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने की झारखंड बॉर्डर के जंगलों में संघन कांबिंग।

दुद्धी, सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे महज 9 किलोमीटर दूर झारखंड प्रान्त के बंशीधर नगर में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भवनाथपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही को जिताने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भवनाथपुर विधानसभा से बहुजन समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशी  सोगरा बानो  को जिताने के लिए  जनसभा को संबोधित करेंगे इन दोनों वर्तमान मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर पूरे बंशीधर नगर में जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पूरी जोशो खरोश के साथ  बंशीधर नगर के जंगीपुर में होने वाले जनसभा स्थल को लेकर पूरी तैयारियां जोरों पर है। वही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा बंशीधर नगर के सर्वेश्वरी समूह आश्रम के पास गोसाई बाग में तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसके मद्देनजर आज आगामी 30 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्मपन्न कराने के क्रम मे पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के कुशल निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी दुद्धी व क्षेत्राधिकारी ओबरा  के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विंढमगंज  मयहमराह व प्रभारी निरीक्षक  क्राइम  थाना कोन मयहमराह व थानाध्यक्ष म्योरपुर मयहमराह प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मयहमराह व प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला मयहमराह  व  प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मयहमराह व एक प्लाटून सीआरपीएफ व तीन प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना विंढमगंज अंतर्गत ग्राम धरतीडोलवा, बुटबेढवा, मुड़ीसेमर से पटेल नगर, मेदनीखाण बॉर्डर तक कांबिंग की गई वहीं सटे राज्य झारखंड  के जनपद  गढ़वा थाना नगर उंटारी  के के थाना प्रभारी शिबू सोरेन के साथ संयुक्त गहन कांबिंग झारखंड के ग्राम जमुई, गंगटी, बिलासपुर व थाना धुरकी के मकरी व घघरी ग्राम के बॉर्डर पर  कांबिंग की गई  विंढमगंज बॉर्डर पर  नगर उंटारी थाना प्रभारी व  अधिकारी द्वय के बीच आगामी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में वार्ता की गई तथा मेदनीखाण ग्राम पंचायत के रास्ते झारखंड की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाई गई है व मुडीसेमर ग्राम पंचायत से  झारखंड जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाई गई है। साथ ही साथ इन रास्तों से गुजरने वाले चार चक्का वाहनों की गहन तलाशी की जा रही है।साथ ही साथ दो चक्का वाहनों को भी शक्ति के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।