दुद्धी।आज कोतवाली परिसर दुद्धी में 4:30 बजे शाम कोप्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें बीते कई त्योहारों व अयोध्या मामले को लेकर कस्बे में हर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी धर्मों के लोगों को उन्होंने आज धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने लफ्जों में कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में स्थानीय कोतवाली की जो भूमिका रही है उसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। सभी ने पुलिस के इस शांतिपूर्ण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया इस मौके पर एसएसआई वंश नारायण यादव ,फजल रब, शमीम अंसारी ,उपेंद्र तिवारी ,आलोक अग्रहरी ,राफे खान, जितेंद्र चंद्रवंशी सत्येंद्र कश्यप आमेश सिंह उर्फ सोनू ,बबलू कश्यप, नितिन चंद्रवंशी ,एसआई शमशाद खान सहित प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।