दुद्धी (श्याम अग्रहरि)। दुद्धी - धनौरा सीमा पास बांध में बरसात का पानी जमा होने से बांध के नीचे मकान बनाकर रहने वाले लोगों और ऊपर खेती करने वाले काश्तकारों को हो रही जलभराव की समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं होने पर बुधवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए जलभराव और पानी के बहाव की समस्या को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बीडीओ दुद्धी जितेंद्र नाथ दुबे को निर्देशित किया कि बांध के पास से धनौरा नहर तक नाला खुदाई कराई जाए, ताकि जमा पानी की निकासी हो सके और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
एसडीएम के निर्देश के बाद अब बांध में जमा बरसात के पानी की निकासी के लिए नाला खुदाई की कार्रवाई की जाएगी । इससे जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम आगे बढ़ेगा।







