SONBHADRA NEWS : पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा सजग प्रहरी - हरिराम चेरो पूर्व विधायक

पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा सजग प्रहरी - हरिराम चेरो पूर्व विधायक  
दुद्धी । शनिवार को होटल अथर्व में " हिन्दी पत्रकारिता दिवस " कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सोनभद्र के पत्रकारों का समागम हुआ। 
कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिराम चेरों पूर्व लोकप्रिय विधायक / राष्ट्रीय अध्यक्ष चेरों जनजाति महासंघ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों का आजादी दिलाने में साहित्य की भूमिका से लेकर अब तक गौरवशाली इतिहास है। पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा सजक प्रहरी है । जो सरकार के अंग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका न्यायपालिका के गलत नीतियों एवं कार्यों का लेखन के माध्यम से हस्तक्षेप कर आईना दिखाने का काम के साथ-साथ सरकार को बुलंदियों तक पहुंचाने और उसे अर्श सें फर्श पर लाने का कार्य करती है। कलमकारों के संकलन को देश दुनिया देंखतीं है जिसमें प्रदर्शित जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ० रामजीत यादव ने कहाँ की 30 मई सन 1826 में "उदंत मार्तंड " नामक प्रथम हिंदी समाचार पत्र के संस्थापक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता में के 500 प्रति सें साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किया जो 150 वर्षों तक ही चला अर्थात दीर्घकालीन नहीं रहा परन्तु उसकी लौ आज विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जल रही है।
इस दौरान बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री सुभा प्रेम, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार ख्वाजा खान, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी व रामेश्वर प्रसाद राय, रामपाल जौहरी एडवोकेट, सुरेंद्र अग्रहरि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डाला । वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार के पत्रकारिता जीवन की मुक्त कंठ से कई वक्ताओं ने प्रशंसा किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस की तहसीलदार अंजनि गुप्ता द्वारा शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। संचालन पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर अजीत पांडे, चंद्रशेखर पांडे अरुण पांडे, प्रमोद कुमार, देवेश मोहन,जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, जितेंद्र अग्रहरि राफे खा, सेराज खा, आदि सैकड़ो पत्रकार मौके पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं पत्रकारों का सम्मान आयोजक मंडल द्वारा किया गया।