SONBHADRA NEWS : ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सवर्ण आर्मी ने फूंका पुतला

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, स्वर्ण आर्मी ने फूंका पुतला 

सोनभद्र । सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय के निर्देश पर सवर्ण आर्मी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अशोक दुबे के नेतृत्व में अनपरा क्षेत्र एवं खंडिया बाजार में ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरोध में पुतला दहन किया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जो समाज का अपमान करेगा, उसका विरोध हर हाल में होगा।
वही दूसरी तरफ सवर्ण आर्मी के प्रांत प्रचारक अविनाश शुक्ला ने कहा कि स्वर्ण आर्मी की किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। संगठन की लड़ाई केवल उन लोगों से है जो स्वर्ण समाज को प्रताड़ित या अपमानित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सवर्ण आर्मी समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी और ऐसे लोगों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।