एसपी सोनभद्र द्वारा थाना दुद्धी पर व्यापार मंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
दुद्धी । शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना दुद्धी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।
________________ Advertisement____________







