दुद्धी । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
आवेदक अलाउदीन पुत्र अहुर अंसारी निवासी वार्ड नं0-09, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर UPI के माध्यम से ₹35,348/- की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में पीड़ित द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कराते हुए ₹35,348/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।
धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
1)- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2)- वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3)- का0 मन्तोष कुमार, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4)- म0का0 संध्या यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
साइबर जागरूकता हेतु दुद्धी पुलिस की अपील:
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, अपनी बैंकिंग/व्यक्तिगत जानकारी, OTP, पासवर्ड आदि किसी के साथ साझा न करें।







