दुद्धी । स्थानीय कस्बे में स्थित भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । दुद्धी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रामसेवक सिंह यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 जनवरी को भाषण (एकल) व सड़क सुरक्षा से संबंधित रोल बनाना (एकल) तथा दिनांक 20 जनवरी को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक जिसमें अधिकतम चार प्रतिभागी रहेंगे का आयोजन होगा जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 22 से 24 जनवरी तक जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे । इस कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने के लिए इच्छुक छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम के प्रभारी मिथलेश कुमार गौतम से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है ।







