- आज खेला जायेगा फाइनल मैच, दुद्धी और भभुआ के बीच होगा मुकाबला
दुद्धी। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर 39वाँ अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफइनल मुकाबला भभुआ और पं० दीनदयाल टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस भभुआ के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पं० दीनदयाल की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाये। जिसमे जिरल पटेल व निखिल ने 43-43 रन और अकिफ ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए भभुआ टीम के खिलाड़ी गौरव,सिद्धार्थ और दानिस ने 2-2 विकेट तथा अनुभव ने 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने 16.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर ही 186 रन बनाकर दूसरा सेमीफाइनल मैच जीत लिया।जिसमे तौफीक ने 53 रन बनाये तथा अनुभव ने 46 रन तथा सैफ ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए पं० दीनदयाल टीम के गेंदबाज सत्यम ने 2 विकेट तथा अजमल, ग्यानसू और अरमान ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह से भभुआ की टीम ने पं० दीनदयाल की टीम को 5 विकेट से हराकर फइनल के लिए प्रवेश कर लिया।भभुआ टीम के खिलाडी अनुभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जिसे मुख्य अतिथि डॉ० मिथलेश कुमार, प्रबंधक नोवा हॉस्पिटल के द्वारा पुरस्कृत किया गया । आज के मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद और इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में सलीम खान व सुनील जायसवाल एवं स्कोरर की भूमिका में अयाज रहे। फाइनल मैच 23 जनवरी को दुद्धी और भभुआ के बीच खेला जाएगा।







