SONBHADRA NEWS : अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 18 जनवरी को


अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 18 जनवरी को उत्सव वाटिका शिवाजी तालाब दुद्धी में
दुद्धी : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुद्धी तहसील प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव डांस प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसकी जानकारी अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने दी । उन्होंने बताया कि 18 जनवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे से दुद्धी के उत्सव वाटिका में शिवाजी तालाब के पास इसके लिए बच्चों का ऑडिशन लिया जायेगा । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे बच्चियों का ऑडिशन होना है जिन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेना है वह 16 जनवरी तक नवीन श्रृंगार स्टोर तथा प्रियांशु फ़ोटो स्टेट से फॉर्म प्राप्त कर फॉर्म भर कर जमा कर दें। ऑडिशन में सलेक्ट होने वाले प्रतिभागी ही 26 जनवरी के अवसर पर तहसील प्रांगण में होने वाले आयोजन में भाग ले सकेंगे । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।



___________________ Advertisement___________