SONBHADRA NEWS : प्रगाढ़ विशेष पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकरी ने लिया जायजा

आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज में स्थापित बूथ में प्रगाढ़ विशेष पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकरी ने लिया जायजा

- बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथ से सम्बन्धित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाये जाने व मतदाता सूची का अवलोकन प्रक्रिया के सम्बन्ध में लिये जानकारी
सोनभद्र । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी०एन० सिंह ने रविवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आदर्श इण्टरमीएट कालेज राबर्ट्सगंज में बूथ संख्या- 14,15, 16, 17, 18, 19 व 20 का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज जनपद में बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथ से सम्बन्धित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील है कि वह वे अपना नाम मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन में अवश्य चेक कर लें, यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु बी0एल0ओ0 के पास उपलब्ध फार्म-6 भरकर जमा कर दें अथवा आनलाईन माध्यम से भी voter.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर भर सकते हैं। सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 के पास फार्म-6, 7 तथा 8 उपलब्ध है, कोई भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने, घटाने व स्थान परिवर्तन कराने का कार्य कर सकते हैं। इस दौरान जनपद के ई0आर0ओ0 और ए0ई0आर0ओ0 द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर बूथों का निरीक्षण कर बी0एल0ओ0 द्वारा नागरिकों को सूची पढ़कर सुनाने व आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया तथा नामों का सत्यापन किया गया।

________________ Advertisement____________