दुद्धी । वर्ल्ड फार्मेसी डे पर राम नगीना फार्मेसी कॉलेज कार्यक्रम मझौली दुद्धी में वर्ल्ड फार्मेसी डे धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओ द्वारा छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारी प्रदान कराई गई। मुख्य अतिथि को पुष्प गुक्ष देखकर व केक काटकर वर्ल्ड फार्मेसी डे मनाया गया।
मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव फार्मासिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, राम नगीना फार्मेसी संस्था के संरक्षक उपेंद्र यादव, प्रधानाचार्य डॉ. सिशांत राव व प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता शशांक कुमार शिक्षक द्वारा किया गया। इस मौके पर अमीना नसरीन , सुभागी अग्रहरी, विवेकानंद, पूजा तिवारी, आराधना, मंजू, उर्मिला, सलोनी, शशिकांत यादव, विपिन यादव अन्य अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।







