दुद्धी । दिनांक 02.06.2025 को आवेदिका निवासी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र द्वारा थाना दुद्धी पर लिखित प्रार्थना पत्र दी गयी कि दिनांक 01.06.2025 की रात में कुछ लोगों ने एक राय होकर साथ में जे0सी0बी0 मशीन लेकर मेरे मकान को धराशायी कर दिया गया । इस प्रकरण में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-153/2025 धारा 191(2), 324(5), 61, 331(4), 305(a), 317(2) BNS व 07 CLA एक्ट बनाम जयप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम डुमरडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था ।
उक्त घटना क्रम के व पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा दिए गए विशेष निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक(आपरेशन) के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक-17.09.2025 को थाना दुद्धी पुलिस के अथक प्रयास से वांछित अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम डुमरडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तगण की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 राधेश्याम, उ0नि0 अखिलेश पाठक थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र रहे ।







