SONBHADRA NEWS : क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा "मिशन शक्ति 5" अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा "मिशन शक्ति 5" अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दुद्धी,सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी स्वतंत्र सिंह व महिला थानाध्यक्ष दुद्धी सन्तु सरोज द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति 5" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सोनांचल इण्टर कॉलेज दुद्धी जनपद सोनभद्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के उपायों, 1930 साइबर क्राइम से सुरक्षा, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, तथा उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया ।





_________________ Advertisement______________