SONBHADRA NEWS : जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग से जुड़े स्टेक होल्डरों के साथ की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग से जुड़े स्टेक होल्डरों के साथ की समीक्षा बैठक

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र । मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में पर्यटन व्यवसाय से जुड़ें स्टेक होल्डरो के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवसीय इकाईयों के सराय एक्ट पंजीयन की समीक्षा में सहायक पर्यटन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 26 इकाईयां पंजीकृत है 5 इकाईया टूरिज्म पालसी में पंजीकृत है। पर्यटन निदेशालय के द्वारा निदेशक पर्यटन इको प्रखर मिश्र के निर्देश पर ए0आई0आई0एल0एस0जी0 संस्था के मिर्जापुर मण्डल के सर्वे जोनल सुपरवाइजर राकेश मौर्य के द्वारा सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें लगभग 50 इकाईयां नान रजिस्टर्ड पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सहायक पर्यटन अधिकरी को सराय एक्तट में पजीयन करने का आदेश दिये ।
पर्यटन पालसी 2022 के अन्तर्गत सब्सिडी के लिए आहूत आफलाइन/आनलाइन बैठक की समीक्षा संयुक्त निदेशक पर्यटन प्रिती श्रीवास्तव लखनऊ और दिनेश कुमार संयुक्त निदेशक वाराणसी के साथ सब्सिडी वैल्यूवल अभिलाषा आनन्द जूमएप पर तथा चार्टटेड एक्काउन्टेड सरद श्रीवास्तव के साथ ज्योति इटरनेशनल के स्वामी/पार्टनर मोहन तिवारी व अन्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया। परीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 6.25 करोड़ के प्रस्ताव में 3.25 करोड़ की अनुमन्यता पर सब्सिडी में 25 प्रतिशत के लिए 82 लाख के योग्य धनराशी दिये जाने पर नोडल अधिकारी पर्यटन पालिसी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा भूमि के सत्यापन के अनुरोध पर जिलाधिकारी द्वारा भूमि का वास्तविक मालिकाना हक राजस्व विभाग से स्वीकृत मानचित्र का सत्यापन आर0बी0ओ0 से कराने का आदेश सहायक पर्यटन अधिकारी को दिया गया। बैठक में पर्यटन पालिसी पर विस्तृत प्रस्तुति सहायक पर्यटन अधिकारी द्वारा दी गयी, निवेशकों के प्रश्न प्रहर में जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक पर्यटन द्वारा पालिसी के नियमावली पर उत्तर/दिशा निर्देश उपलब्ध कराया गया । बैठक में डी0आर0 पैलेश दुद्धी के स्वामी मनोज जायसवाल, प्रबन्धक संजय कुमार, ज्योति इण्टरनेशनल के शेष तिवारी, अरून कुमार, अयोना के किरन सिंह, अर्चित के पंकज सिंह, सैनिक कैटिन ज्योति जंग सिंह, प्रभा गेस्ट के राजकुमार, एम0ए0 लान के अबुल हसन, प्रेम के रमेश जायसवाल, देव अर्जन के संजय सिंह, माउट रिवेरा के डॉ0 आर के दूबे सहित यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धक मनोज कुमार सिंह के द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया । बैठक का संचालन सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती के द्वारा किया गया। जूमएप का संचालन ई0डी0एम0 दिव्यतोष मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक में अन्य विभागीय अधिकारिगणों के साथ अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे है। 


--------------------------- Advertisement ------------------