SONBHADRA NEWS : पुलिस ने नदी में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

पुलिस ने नदी में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)

दुद्धी। सोमवार को गणेश खरवार पुत्र गोरखनाथ खरवार उम्र लगभग 54 वर्ष निवासी ग्राम कोरची नाचनटाढ़ थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र थाना दुद्धी अन्तर्गत पागन नदी में जामुन तोड़ने के दौरान अचानक आई बाढ़ में फँस गए। सूचना पर चौकी प्रभारी अमवार मक्खन लाल मय पुलिस टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुँचे। पुलिस की मुस्तैदी व ग्रामीणों के सहयोग से फँसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला गया। यह कार्य पुलिस व जनता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। थाना स्तर पर की गई त्वरित कार्यवाही ने एक जीवन को सुरक्षित किया, जिससे क्षेत्रीय जनमानस में सुरक्षा व विश्वास की भावना और मजबूत हुई है। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह सराहनीय कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।