शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित : जिलाधिकारी
- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, श्रम विभाग द्वारा 6 श्रमिक का पंजीयन, 1 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
राबर्ट्सगंज : तहसील राबर्ट्सगंज तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, सी0ओ0 सदर व नायब तहसीलदार ने 99 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 18 मामलें निस्तारित किये और 5 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 23 मामले निस्तारित हुए, बाकी 76 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
घोरावल : तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल विदित तिवारी, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 2 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार कुल 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
दुद्धी : तहसील दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।







