SONBHADRA NEWS : 13 जुलाई को रोजगार मेला तथा 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस होगा आयोजन

13 जुलाई को रोजगार मेला तथा 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस का होगा आयोजन 

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2025 को राजकीय आई0टी0आई0 परिसर दुद्धी, सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । जिसमें 10 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा लगभग 1100 रिक्तियॉ (वैकेंसी) हैं तथा दिनांक 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 परिसर रावर्ट्सगंज (लोढ़ी टोल प्लाजा के पीछे) सोनभद्र में किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज दुद्धी ने दी है l