(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी : 29 जून को थाना हाथीनाला पर हाथीनाला पार्क के वॉचर द्वारा थाना पर सूचना दिया गया कि को आज 29 जून को तीन बजे एक 2.5 वर्ष का बच्चा हर्षित पटेल अपने माता-पिता से बिछड़ गया है। प्राप्त उक्त सूचना पर थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए काफी खोजबीन के प्रयास के पश्चात हर्षित पटेल उपरोक्त के परिजनों का पता लगाया गया। हर्षित पटेल उपरोक्त के माता-पिता सरदार पटेल पुत्र कामता सिंह व पूनम पत्नी सरदार पटेल निवासीगण वार्ड नम्बर 02 दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने बच्चें को सकुशल वापस पाकर बच्चे के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । बच्चे को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, हे0का0 तेरसू यादव, म0का0 स्वाती सिंह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र रहे ।







