SONBHADRA NEWS : दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, 3 तस्कर गिरफ्तार, 35 राशि गोवंश बरामद

दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, 3 तस्कर गिरफ्तार, 35 राशि गोवंश बरामद

दुद्धी। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना दुद्धी पुलिस द्वारा शनिवार को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोवंशी पशुओं के तस्कर, गोवंश को सिंगरौली मध्य प्रदेश के खुटार से खरीद कर धुरकी बाजार जनपद गढ़वा झारखण्ड लेकर जाने वाले है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा किरमा नाला ग्राम गोहड़ा मे गाढ़ा बन्दी कर 35 राशि गोवंश (बैल) बरामद कर 03 आरोपी सफीउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन, अकलू साव पुत्र स्व0 धनुक साव निवासीगण खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड, भरत यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी बरखोहरा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र को समय करीब 04.10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अन्धेरे का लाभ उठाकर कुछ आरोपी भाग गये। जिनकी खोजबीन व पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी पर धारा 3/5ए, 5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस पूछताछ का विवरण  : अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे लोग खुटार सिंगरौली मध्य प्रदेश से गोवंशी पशुओं को सस्ते दर पर खरीदकर जंगल के रास्ते पैदल छिपकर जनपद सोनभद्र मे प्रवेश कर ग्राम गोहड़ा दुद्धी से कनहर डैम पार कराकर झारखण्ड राज्य के गढ़वा जनपद मे प्रवेश कर धुरकी बाजार मे गोवध के लिए तस्करी करने वालों को ऊंची कीमतों पर हम लोग बेचते हैं ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराह पुलिस बल व चौकी प्रभारी अमवार मक्खन लाल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराही पुलिस बल मौजूद रहे ।