SONBHADRA NEWS : प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण गांधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में 30 मई को

प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण गांधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में 30 मई को

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र : जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई,2025 को कानपुर आगमन पर जवाहरपुर तापीय परियोजना 2x660 मे.वा., ओबरा-सी तापीय परियोजना 2x660 मे.वा. (इकाई सं.-1), पनकी तापीय परियोजना 1x660 मे.वा. एवं नेयवेली उ.प्र. पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) घाटमपुर तापीय परियोजना 3x660 मे.वा (इकाई सं.-1) के साथ खुर्जा तापीय परियोजना 2x660 मे.वा की इकाई संख्या-1 का लोकापर्ण किया जाना प्रस्तावित है। लोकापर्ण के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में 30 मई,2025 को अपरान्ह 2.00 बजे से किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने के लिए प्रेरित किया है।

----------------------- Advertisement---------------------