श्री रामनवमी पर निकला ऐतिहासिक शोभायात्रा, जय श्री राम के नारे से नगर रहा गुंजायमान
- देवी प्रतिमाओं का भक्तों ने किया दर्शन, लगाए जय श्री राम के नारे
दुद्धी। श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति (केन्द्रीय) के नेतृत्व में श्री रामनवमी के इस पावन पर्व पर श्री रामजन्मोत्सव शोभायात्रा एवं शौर्य प्रर्दशन का आयोजन रविवार को संकट मोचन मंदिर के पास किया गया।शोभायात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान से हुआ जहां क्षेत्र के कई अखाड़ों के लोग,झाकियां सहित दुर्गा वाहिनी की टीम काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर पूरे नगर का भ्रमण किए जहा जगह जगह लोगो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान कई जगह जलपान की व्यवस्था भी खूब रही।
दुर्गावाहिनी के रूप में सैकड़ो की संख्या में बालिकाओं का स्कूटी पर सवार होकर नारीशक्ति के रूप में अपना प्रदर्शन किया। वही केसरिया झण्डे के साथ युवा शक्ति के रूप में बुलेट व मोटर साइकिल से शोभायात्रा निकाली और युवा शक्ति का प्रदर्शन किया साथ जय श्री राम व जय बजरंगी जय हनुमान के उदघोष कर नगर को गुंजायमान रखा।रामनवमी शोभायात्रा में कस्बे सहित खजुरी, जाबर, धनौरा ,टेढ़ा ,दिघुल जताजुआ ,महुली पोलवा,डुमरडीहा,जपला झारो आदि गाव के 42 अखाड़ों ने प्रतिभाग किया और कलाकारों ने संकट मोचन मन्दिर के पास अपने विभिन्न प्रकार के हैरतंगेज करतब दिखाये और प्राचीन कला का प्रदर्शन किया।