SONBHADRA NEWS : सेंट जेवियर स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सेंट जेवियर स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

दुद्धी : सेंट जेवियर स्कुल में शुक्रवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से रंगमंचीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की । इसके बाद छोटे छोटे बच्चो का शिक्षाप्रद व देश भक्ति नृत्य के अनूठे संगम की प्रस्तुति हुई ।

अतिथियो की गरिमामयी उपस्थिति में गणेश वन्दना देश भक्ति गीत व नृत्य आदि की मोहक प्रस्तुति कार्यक्रम में समा बांधे रहे। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने नन्हे मुन्हे बच्चो व आयोजको को साधुवाद देते हुए कहा की ये स्कूल बच्चो में संस्कार की नीव डालने का कार्य कर रही है ,विद्यालयो के बच्चो के माध्यम से देश का भविष्य दशा व दिशा दोनों तय करते है इस कारण गुणवत्ता परक शिक्षा देना हम सभी का परम् दायित्व है। विद्यालय के प्रबन्धक सरोज मिश्रा ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में अपने मेहनत व परिश्रम के बल पर उच्च शिखर पर पहुंचा जा सकता है।छात्रों को जीवन में लक्ष्य बनाकर देश समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए। इस मौके पर अज्जू खान,अभिनव जौहरी,अथर्व रिजवी, अभिषेक,पृथ्वी, गीतांजलि दिव्यांजलि, नाहिदा, कुंवर, सहित अभिभावक स्कूली बच्चे मौजूद रहे।