सोनभद्र : आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर बालकृष्ण त्रिपाठी ने शनिवार को अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा-सोनभद्र का भ्रमण किया। उनके द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता की गई और शैक्षणिक सत्र-2025-26 के लिए क्रय किए गए सामाग्रियों का अवलोकन किया गया और संतोष व्यक्त किया गया। आयुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने, मेस के संदर्भ में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने तथा पठन-पाठन का उत्कृष्ट वातावरण बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त के भ्रमण के दौरान उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र, पिपरी-सोनभद्र, ए०के० सिंह, तथा प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा-सोनभद्र वी०के० मण्डल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।







