दुद्धी,सोनभद्र:कस्बे के मेन रोड बीडर स्थित आयसर ऐजेन्सी के सामने सेवा सदन हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर का नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काट कर उद्घाटन किया।उन्होंने ने अपने सम्बोधन मे कहा कि दुद्धी क्षेत्र मे चिकित्सा का बहुत अभाव रहा है जिसके कड़ी मे आज इस निजी अस्पताल का उद्घाटन मेरे द्वारा फीता काट कर किया गया है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ,मैनेजर पप्पू गुप्ता सहित हॉस्पिटल स्टाप आदि उपस्थित रहे।







