SONBHADRA NEWS : होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त दुसरे दिन खेली गयी पुलिस की होली

होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त दुसरे दिन खेली गयी पुलिस की होली
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र : आज शनिवार को होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी व जमकर रंग भरी होली खेली गई।