दुद्धी,सोनभद्र : दारुल उलूम कादरिया नुरिया अरबी महाविद्यालय कादरी नगर बघाडू में रविवार को जश्ने दस्तार /दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आए हुए शोअरा व ओलमा द्वारा खूबसूरत नातिया शायरी व तकरीर उपस्थित आवाम को पेस किया गया। इस दौरान 35 छात्रों को दस्तार बंदी से नवाजा गया। कार्यक्रम दौरान माहिम शरीफ बम्बई हजरत मौलाना मुहम्मद ईशा नूरी मसलके आला हजरत पर चलने का आह्वान किया और बताया कि यही तरीका निजात का तरीका है।
गया से आए नईमूल हुदा ने संस्कारो के बारे में बताया और उसे युवा पीढ़ी में अपनाने की बात बताई। उन्होंने कहा कि आज का पीढ़ी संस्कारो से दूर जा रहा है उन्हें अपने मां बाप की हुक्म की ता अमील करनी चाहिए और अच्छी बाते सीखनी चाहिए । आजमगढ़ से आए हुजूर इलाहाबाद से मुफ्ती मुजाहिद हुसैन साहब फैजाबाद से हजरत मौलाना मुख्तरुल हसन साहब मुबारकपुर से हजरत मौलाना मुहम्मद नेमुद्दीन साहब आदि ने अपने विचार रखे।