दुद्धी : सोमवार को सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम लाइव, साथ ही कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं का कक्षा 11 के छात्र - छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी विदाई समारोह का कार्यक्रम सकुशल संपन्न किया गया । इस कार्यक्रम में बहुत छात्र - छात्राओं ने विभिन्न खेल के माध्यम से कार्यक्रम में मनोरंजन किया । इस दौरान अध्यापकों ने अपने जीवन से जुड़ी बातों को बताया और अच्छी शिक्षा पाकर भविष्य उज्जवल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने भी बच्चों को देश के एक अच्छा, होनहार नागरिक बनने की प्रेरणा दी तथा परीक्षा के भी बहुत सारे टिप्स बताए । अंततः मिष्ठान वितरण किया गया । इस दौरान कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के आंखें नम हो गई तथा एक दूसरे के गले लगा कर दूर होने का दुख जाहिर किया साथ ही अगले कक्षा में बढ़ने और जीवन उन्नति के तरफ जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार, गणेश प्रसाद, कृपा शंकर तिवारी, इमरान खान, सौरभ पांडे, संतोष पांडे, स्थित कुमार, विद्या सुरभावण्यम, रीटा यादव, रूपाली अग्रहरि, अदिति जायसवाल, सविता गुप्ता, नंदकिशोर कन्नौजिया, जगदंबा प्रसाद आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे ।







