दुद्धी | दुद्धी के उत्सव वाटिका में राष्ट्रीय सद्भावना समिति के बैनर तले 19वीं सांस्कृतिक इनामी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । लोकगीत, राष्ट्रगीत और फिल्मी गानों पर आधारित इस प्रतियोगिता में करीब 145 बच्चों ने एकल, ग्रुप और डूअल श्रेणियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दिखाई । इस कार्यक्रम में वाराणसी से आई भरतनाट्यम कलाकार बॉबी रावत और यूट्यूबर पुष्पा 2 डुप्लिकेट काली दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बने। उनके प्रदर्शन के बाद बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। एकल डांस प्रतियोगिता में साहिबा परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया जिसे एलईडी टीवी, खुशी सोनी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जिसे साइकिल व आयुषी रावत को तीसरे स्थान पर मिक्सर ग्राइंडर से पुरस्कृत किया गया ।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुधीर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर 5100 रुपए और शील्ड जीता। एक्स एल एक्स ग्रुप को दूसरा स्थान और 3100 रुपए मिले, जबकि डीआरएस ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा और 2100 रुपए का इनाम प्राप्त किया। डूअल ग्रुप श्रेणी में गोविंद ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त कर 5100 रुपए जीते, जबकि सुहाना ग्रुप और वंशिका ग्रुप को क्रमशः 3100 और 2100 रुपए का नगद पुरस्कार मिला। 11 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपए सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए गए। इस अवसर पर अजय गुप्ता, पंकज जायसवाल, गोरखनाथ, दीपक जौहरी, जितेंद्र अग्रहरी, डॉ संजय गुप्ता,ममता मौर्या समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक कमल कानू ने किया।