SONBHADRA NEWS : थाना अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 24.01.2025 को रेलवे पुलिया कुबरी औड़ी मोड़ के पास से 01 नफर अभियुक्त अशोक कनौजिया पुत्र शिवसम्पत निवासी पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष के पास से 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-20/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।  

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-105/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2 मु0अ0सं0-134/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0-215/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अशोक कनौजिया पुत्र शिवसम्पत निवासी पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष । 

*बरामदगी का विवरण-*  
एक झोले में 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 उदयभान राव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।  
2.हे0का0 विपिन जायसवाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 रविशंकर बिन्द थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 
4.का0 राहुल यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।