सोनभद्र : आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में बुधवार को थाना घोरावल पुलिस की टीम द्वारा खुटहा बाइपास तिराहे से चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्त सतीष कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम गुरुवल थाना उम्र लगभग 20 वर्ष, ओमप्रकाश यादव पुत्र महेश यादव निवसी ग्राम तेन्दुई थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष को चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया । पुलिस के पूछताछ में बताया कि यह मोटरसाइकिल लगभग डेढ वर्ष पहले जौनपुर पालिटेक्निक चौराहे के पास से चुराये थे। हम लोग जौनपुर, इलाहाबाद, मीर्जापुर व अन्य आस-पास के जनपदों से चुराते हैं, चुराने के बाद चेचिस रगड़ देते हैं व नंबर प्लेट निकाल देते हैं तथा कम पैसों में बेच देते हैं। जिनमे भिन्न-भिन्न स्थानों से चुराई गयी 06 मोटर साइकिलों को हम मुख्य लीडर विवेक यादव पुत्र शिव निवास यादव उर्फ मुन्ना यादव निवासी तेन्दुई थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष के घर रखे हैं। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने विवेक यादव उपरोक्त के घर से चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद की गयी जिनके नम्बर प्लेट नहीं थे इस सम्बन्ध में थाना घोरावल पर विभिन्न धाराओं का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, उ०नि० शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल, अजय पाण्डेय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र आदि रहे ।







