SONBHADRA NEWS : आयकर विभाग द्वारा कण्ट्रोल रूम किया गया है स्थापित, टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन सम्बंधी की जा सकती है शिकायत

आयकर विभाग द्वारा कण्ट्रोल रूम किया गया है स्थापित, टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन सम्बंधी की जा सकती है शिकायत

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं 403-दुद्धी (अ०ज०जा०) विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए कार्यक्रम निर्गत किया गया है। जिसके अन्तर्गत 80-रावर्टसगंज (अ०जा०) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 403-दुद्धी (अ०ज०जा०) विधानसभा उप निर्वाचन-2024 का निर्वाचन सप्तम् चरण में निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण रखने हेतु आयकर निदेशक (अन्वेषण), उत्तर प्रदेश के माध्यम से आयकर विभाग द्वारा एक कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-7540 तथा व्हाटसएप नम्बर 6388736373 है। उक्त नम्बरों पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन सम्बंधी शिकायत की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त फैक्स नम्बर-0522-2233306 पर भी शिकायत और सूचना दी जा सकती है। उन्होंने सभी सम्भ्रान्त नागरिकों को सूचित किया है कि निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन सम्बंधी शिकायत उपरोक्त नम्बरों पर की जा सकती है।