SONBHADRA NEWS : पीआरवी कर्मियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को बचाया

पीआरवी कर्मियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को बचाया

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : मंगलवार को कालर विजय ने 112 पर सूचना दी कि एक महिला स्वंय को फाँसी लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना प्राप्त होने पर पीआरवी-4231( टू-व्हीलर) कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि एक महिला पेड़ पर चढ़कर गले में फंदा लगा ली है और नीचे कूदने वाली है। पीआरवी कर्मियों द्वारा काफी प्रयास करके समझा बुझाकर महिला को पेड़ से नीचे उतारा । महिला ने पीआरवी कर्मियों को बताया कि मेरे पति आये दिन मारते पीटते हैं महिला के पति को मौके पर समझाया गया व प्राईवेट वाहन से थाने में सुपुर्द किया गया तथा घटना के बारे में थाना प्रभारी को सूचित किया गया । त्वरित कार्यवाही व सूझबूझ के कारण महिला को फाँसी लगाने से रोककर जान बचाने पर पीआरवी कर्मी का० कृष्ण कुमार, हो०गा० चालक अनुज कुमार थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र की सराहना की गयी ।