SONBHADRA NEWS : क्षेत्राधिकारी यातायात विनोद कुमार सिंह का स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

क्षेत्राधिकारी यातायात विनोद कुमार सिंह का स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई 
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी यातायात के पद पर नियुक्त रहे विनोद कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित विदाई समारोह में उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य तथा सेवाकाल में आगे आने वाली चुनौतियों के लिये शुभकामनायें दी गयी । समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान विनोद कुमार सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह/गुलदस्ता भी भेंट किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ० चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल दद्दन प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
थानाध्यक्ष दुद्धी के स्थानान्तरण होने पर पुरानी कोतवाली दुद्धी में भावभीनी विदाई दुद्धी : दुद्धी थानाध्यक्ष रहे नागेश कुमार सिंह का स्थानांतरण अपराध शाखा सोनभद्र में कर दिया गया । इसकी जानकारी लगते ही पुरानी कोतवाली दुद्धी में प्रबुद्ध जनों सहित लोगो द्वारा आयोजित विदाई समारोह में उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य तथा सेवाकाल में आगे आने वाली चुनौतियों के लिये शुभकामनायें दी गयी ।