- पीड़ित ने बताया की बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से निकाले थे रुपये
(श्याम अग्रहरि)
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय क़स्बे में एक जूता चप्पल की दुकान पर दोपहर करीब 2 बजे अपने लड़के के लिए चप्पल खरीद रहे दंपति के बाइक के डिक्की से उचक्कों ने 25 हजार की रकम उड़ा दिए । मामले की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब उसने बाजार से खरीदे गए सामान रखने को रखने के लिए डिक्की को खोला तो उसके होश उड़ गए । उसने देखा तो डिक्की से 25 हजार रुपये गायब मिले । हड़बड़ाए दंपत्ति वापस जूता दुकान पहुँचे और दुकानदार को मामले की जानकारी दी । दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कथित चोर की गतिविधि कैद हो गयी है | विंढमगंज निवासी संतोष कुमार पुत्र बुधन राम ने बताया कि वह मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के दुद्धी शाखा से अपने खाते से 25हजार की धनराशि आहरित की और बाजार में खरीदारी के लिए अपनी पत्नी संग आ गया कि चप्पल खरीदने के दौरान किसी ने उसके बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपये उड़ा लिए । पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर के माध्यम से घटना की सूचना दे आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है । 







