श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : आगामी लोकसभा 2024 में भारतीय जनता पार्टी जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक "लाभार्थी संपर्क अभियान" के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। इस अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। इसी कड़ी में मण्डल दुद्धी के लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन दुद्धी रामलीला मैदान परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी और संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बीच जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत संवाद स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं, वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं । लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नम्बर से 9638002024 पर मिस्डकॉल करवाना है और मोदीजी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है । उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी संगठन योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा और 1 मार्च से 3 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा।इस बैठक में न०प० चेयरमैन कमलेश, अनिल गुप्ता, संजू तिवारी, जितेंद्र चन्द्रवँशी, शिवशंकर गुप्ता, गुलशन पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, धनजय रावत ,गोरखनाथ अग्रहरी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।







