श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी ने वादकारियों के हित मे एसडीएम न्यायलय कार्य का समर्थन किया है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी के निर्देश पर सचिव रामेश्वर प्रसाद राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है । श्री राव ने कहा कि सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी पूर्व की भांति आज भी एसडीएम न्यायालय कार्य का समर्थन किया है किसी भी बहिष्कार का समर्थन नहीं किया है । सिविल बार के इस निर्णय से वादकारियों ने राहत महसूस की है। बता दे कि दुद्धी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायलय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर न्यायलय का बहिष्कार किया है । लेकिन सिविल बार एसोसिएशन ने न्यायलय का समर्थन कर पूर्व की भांति न्यायलय का कार्य संपादित किया है ।







