श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थल संशोधन के सम्बन्ध राजनैतिक दलों के साथ बैठक की । इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों विधानसभा की स्थिति शून्य है और आयोग द्वारा अनुमोदित स्थल की संख्या में नाम परिवर्तन है और 03 मतदेय स्थलों पर बूथ भवन जर्जर/दूरी होने की स्थिति में परिवर्तन किया गया है। बैठक में उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मतदेय स्थल विधानसभा घोरावल के 297-प०भ० डेहरीकला, 414-प्रा०वि० पवर, क० नं०-2, विधान सभा राबर्ट्सगंज के 342-उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमा को परिवर्तित किया गया है। विधान सभा ओबरा व दुद्धी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस बैठक में भाजपा से सुनील सिह,सपा से अनिल यादव, बसपा से बी० सागर, सी०पी०आई०एम० से नन्दलाल आर्य, कांग्रेस से प्रदीप कुमार चौबे, अपना दल से वीरेंद्र कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, कार्यालय सहायक सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।







