श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी रामलीला मैदान में शुक्रवार को भाजपा दुद्धी मंडल ने 4 फरवरी से चलने वाले गांव चलो अभियान की सफलता के लिए तैयारी कार्यशाला आयोजित किया । इसमें कहा गया कि 24 घंटे तक गावों में प्रवास कर ग्रामीणों से मंदिर निर्माण, धारा 370, नारी वंदन कानून के साथ ही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करना है। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व रॉबर्ट्सगंज लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल ने कहा कि गावों का तेजी से विकास हुआ है। सभी वर्गों को पात्रता के हिसाब से हक मिल रहा है। गांव में खुशहाली बढ़ रही है। हमें ग्रामीणों के बीच 11 फरवरी तक प्रवास पर जाने का अभियान चलाना है।भाजपा ने आम जनता का सम्मान बढ़ाया है। पिछली बार से भी ज्यादा बहुमत इस बार भाजपा को मिलने जा रही है। आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। हमें गावों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को और विस्तार से बताना है।वही विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि संकल्प से सिद्धी को लेकर प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है, आज मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएं, उन्हें मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी व संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। इस बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राहुल अग्रहरि, मनोज तिवारी, संजु तिवारी, जितेंद्र चन्द्रवँशी, दीवान सिंह, गोरख नाथ अग्रहरि, अंशुमन राय, भोलू जायसवाल, राजन अग्रहरि, पियूष कसेरा, प्रमिला, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।







