- सोनभद्र में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन की परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : डीएम चन्द्र विजय सिंह व एसपी डॉ० यशवीर सिंह ने रविवार को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर चल रहे दो पालियों की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों में बनाये गये कन्ट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तथा चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा गया कि उक्त परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन कराने के साथ-साथ सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर शांन्ति व्यवस्था बनायें रखें। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापक व सम्बन्धित कालेज के प्राधानाचार्य को परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि सभी कक्ष निरीक्षकों के फोन जमा करा लिये जाये,परीक्षा कक्ष के अन्दर कोई भी व्यक्ति फोन नहीं ले जायेगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल, बैग आदि टोकन नम्बर के साथ जमा करायें, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये।







