SONBHADRA NEWS : विधि विधान से हुई माँ सरवस्ती की पूजा

विधि विधान से हुई माँ सरवस्ती की पूजा

दुद्धी,सोनभद्र : बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी माँ सरवस्ती की प्रतिमा विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई ,लोगों ने पूरे भक्ति भाव से माँ सरवस्ती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और अपने लिए सद्बुद्धि का मन्नतें मांगी। क़स्बे के मिश्रा कोचिंग सेंटर ,स्टेशन रोड स्थित ईंट मंडी के समीप सहित अन्य स्थानों पूजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ ,पूजन उपरांत श्रद्धालुओ ने चूरन व बैर का प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें ।