श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के समस्त नवचयनित समस्त 85 लेखपालों को सूचित किया जाता है कि आपका चिकित्सकीय परीक्षण, जिला चिकित्सालय, लोढ़ी सोनभद्र में 1 फरवरी 2024 से 2 फरवरी 2024 के मध्य किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के साथ जिला चिकित्सालय, लोढ़ी सोनभद्र में 01 व 02 फरवरी 2024 के मध्य उपस्थित होकर अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराना सुनिश्चित करें।







