श्याम अग्रहरि
अनपरा,सोनभद्र : शनिवार की दोपहर अनपरा थाना क्षेत्र के झीगुरदह हनुमान मंदिर के समीप घर के पुताई के लिए मिट्टी लेने गए लोगो पर मिट्टी के टीला ढहने से उसमें चार लोग दब गए । जिसमें तीन लोगों की दबकर मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य कर एक घायल को बचा लिया जबकि तीन लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष बताया गया जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं सीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।







