श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थल संशोधन के सम्बन्ध में 03 फरवरी 2024 को अपरान्ह 04.00 बजे से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। आयोजित बैठक में अध्यक्ष/सचिव, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल को उपस्थिति के लिए अपील की गयी है।







