श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : कनहर नदी तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी मेला का आयोजन हुआ इस मेले में दुद्धी व तहसील क्षेत्र सहित पड़ोसी राज्य के लोगो का जन सैलाब देखने को मिला । लोगो ने शुभ मुहूर्त पर नदी में डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाया, स्नान करने के बाद खिचड़ी और तिल दान किया । इस अवसर पर मेले में आए हुए लोगों ने तिलकुट, दही चूड़ा, लाई तिलवा का लुफ्त उठाया । महिलाओं से लेकर पुरुष, और युवा, बच्चो तक मेले का आनंद उठाते नजर आए । अलग अलग स्थानों पर लोग अपने अपने परिवार के साथ बैठकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे थे । बच्चे से लेकर युवा तक अपने हाथो में आसमान में लहराते पतंग की डोर थाम खेलते नजर आए । भारी संख्या में आए लोगो की भीड़ व कनहर नदी पुल पर यातायात की व्यवस्था सही रखने में दुद्धी थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी , विंढ़मगंज पुलिस अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद रही ।







