SONBHADRA NEWS : ई०वी०एम० तथा वी०वी० पैट से सम्बन्धित जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु चलायी जायेगी मोबाइल वैन : उप जिला निर्वाचन अधिकारी

ई०वी०एम० तथा वी०वी० पैट से सम्बन्धित जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु चलायी जायेगी मोबाइल वैन : उप जिला निर्वाचन अधिकारी

श्याम अग्रहरि (+91 8726305091)

सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत ई०वी०एम० तथा वी०वी० पैट से सम्बन्धित जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन दिनांक 25 जनवरी 2024 को जन जागरूकता हेतु रवाना की जायेगी । प्रत्येक मोबाइल वैन पर एक प्रशिक्षित कर्मी की ड्यूटी लगायी जायेगी, जो प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से निर्धारित मतदान केन्द्रों पर भ्रमण कराकर सूर्यास्त से पूर्व अपने गन्तव्य स्थान पर वापस आयेगा । प्रत्येक ई०वी०एम०/वी०वी० पैट पर पीले रंग का स्टीकर इस प्रकार से लगाया जायेगा कि किसी के द्वारा उसकी वीडियोग्राफी करने पर स्पष्ट रूप से दिखायी दें कि यह मतदाता जागरूकता/प्रशिक्षण की ई०वी०एम०/वी०वी० पैट है, मोबाइल वैन के साथ आयोग द्वारा निर्धारित वीडियो/आडियो भी संचालित किये जायेंगे। 
दिनांक 25 जनवरी 2024 को ओबरा विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय महुआंव कला, प्राथमिक विद्यालय चिरहुली क०नं०-1 व 2, प्राथमिक विद्यालय-वेलकप, भभाईच क०नं०-1 व 2, प्रा०वि० करमडाड़ क०नं०-1, उच्च प्रा०वि० गुरदह, प्रा०वि० अलउर, प्रा०वि० मारकुण्डी हनुमान मंदिर के पास कक्ष सं०-1 , अतिरिक्त क०नं०-2 तथा 3, जय ज्योति इ०का० घुरमा क०नं०-4,5,6 व 1, प्रा०वि० अवई में जायेगी। इसी प्रकार से विधान सभा राबर्ट्सगंज के आदर्श इं०का० राबर्ट्सगंज क०नं०-1,2,3,4, 5,6 प्रा०वि० मल्टी स्टोरी कांशीराम आवास क०नं०-1,2 व 3 में, उ०प्रा०वि० जोगियाबीर कं०नं०-1 व 2 में, इसी प्रकार से विधान सभा घोरावल के क०वि० ढोलो, क०वि० अमीलीपोखर, प्रा०वि० मूर्तिया क०नं०-1 व 2, प्रा०वि०-उभ्भा, प्रा०वि०-बभनी, प्रा०वि० कन्हारी क०नं०-1 व 2, प्रा०वि०-लाली, कम्पोजित वि० तेन्दुहार, प्रा०वि०-परसौना क०सं०-1 व 2, कम्पोजित वि० घुवास क०सं०-1 व 2, प्रा०वि०-कड़िया -1 व 2 में तथा इसी प्रकार से विधान सभा दुद्धी के प्रा०पा०-कोटा पुर्नवास-प्र०पा० द०पा० उ०पा०, जू०बे/वि०-चिल्काटाड़-1, 2 व 3, प्रा०पा० चिल्काडाड़ नया भवन-क०सं०-1, 2 व 3 रा०इ०का० शक्तिनगर स्थित ग्राम चिल्काडाड़ कक्ष संख्या-1,2,3,4 व 5 में मोबाइल वैन किया जायेगा।