SONBHADRA NEWS : अपर जिलाधिकारी ने वितरण किया कम्बल

अपर जिलाधिकारी ने वितरण किया कम्बल 

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी(वि०/ रा०) सहदेव कुमार मिश्र ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में शीत लहर से बचाव हेतु गरीब/बुजुर्ग/दिव्यांग लोगो को कंबलों का वितरण किये, जरूरतमंद और बेसहारों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाने के दृष्टिगत कम्बल का वितरण किया जा रहा है, गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति इस कड़ाके की ठण्ड में कम्बल पाकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की,उनका कहना था कि इस कड़ाके की ठण्ड में कम्बल से काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर तहसीलदार सदर सुशील कुमार, आपदा विशेषज्ञ पवन शुक्ला, लेखपाल रत्नेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।